ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लिटिल स्कॉलर स्कूल काशीपुर में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय मॉर्डन पैन्टाथलॉन प्रतियोगिता में हल्द्वानी की बेटी भार्गवी रावत ने बाइथले प्रतियोगिता (1600 मी. रनिग व 100 मी. स्वीमिंग) तथा ट्राइथले प्रतियोगिता (1800 मी. रविंग व 100 मी स्वीमिंग व शूटिंग) में 15 वर्ष आयुवर्ग में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किये है।

भार्गवी रावत का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो प्रतियोगिता आगामी 4 से 8 अक्टूबर तक इन्दौर मध्यप्रदेश में प्रस्तावित है।

भार्गवी रावत वर्तमान में वुडलैण्ड सीनीयर सेकेन्डरी स्कूल हल्द्वानी की कक्षा 9 की छात्रा है। भार्गवी के माता पिता राईका में अध्यापक है।

यह भी पढ़ें :  नवरात्रि में धामी कैबिनेट विस्तार के संकेत, 5 मंत्री पद खाली, दायित्वधारियों की नियुक्ति भी संभव
error: Content is protected !!