मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल प्रेमा शाह जगाती विद्यालय पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारी
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुँच रहे हैं।
मुख्यमंत्री सवेरे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड में उतरेंगे।
मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद विद्यालय के ‘नव-प्रभात सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद वो स्कूल हेलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
