अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट, अल्मोड़ा में छात्र-संघ चुनाव 2025 का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी छात्र-संघ पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर कु. आरजू, वि० वि० प्रतिनिधि पद पर कु. ऋतु सत्यवली, सचिव पद पर कु. प्रियंका रावत एवं संकाय प्रतिनिधि (कला) पद पर कु० रेनू को शपथ दिलवाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह का संचालन छात्र-संघ चुनाव प्रभारी  रितिका गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया।

समारोह में भौनखाल पुलिस चौकी प्रभारी श्री मोहन चन्द्र के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी भी सुरक्षा की दृष्टिगत शामिल रहे।

साथ ही नवनिर्वाचित छात्र-संघ पदाधिकारियों के अभिभावक, महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें, प्राध्यापक एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ० चन्द्रा गोस्वामी द्वारा छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलवाने के साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए संस्था एवं छात्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

छात्र-संघ चुनाव प्रभारी  रितिका गिरी ने पदाधिकारियों को चुनाव के संविधान के अनुसार नियम, कर्तव्य एवं अधिकार बताते हुए छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के समापन की घोषणा की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: स्वराज आश्रम में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की जयंती, विधायक सुमित हृदयेश समेत कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.