ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में छठे दिन की रामलीला मे सूर्पनखा नासिका छेदन का दृश्य देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी 

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। रामलीला पाठ के दौरान रावण की बहन सूर्पनखा की नाक प्रभु श्री राम के भाई लक्ष्मण ने काट डाली।नासिका छेदन के दौरान दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वही रावण का किरदार निभा रहे हैं कैलाश जोशी को आज 32 साल हो गए हैं उनके अभिनय को देखने के लिए लोग दूर-दूर लोग देखने के लिए आते है। और पूरा रामलीला ग्राउंड दशकों से खचाखच भरा रहता है

      नैनीताल में मल्लीताल के राम सेवक सभा रामलीला स्टेज में रामलीला के छठे दिन सूर्पनखा नासिका छेदन का दृश्य दिखाया गया रामलीला मंचन के दौरान दर्शाया गया कि रावण की बहन सुर्पनखा भगवान श्री राम के भाई लक्ष्मण की तरफ को आकर्षित हो गई और वो उन्हें रिझाने के लिए नृत्य कर तरह तरह के उपाय करती हैं।

श्री राम की अनुपस्थिति में हुए इस घटनाक्रम में पहले तो उनके अनुज लक्ष्मण काफी देर तक रावण की बहन सूर्पनखा को समझाते हैं, लेकिन ज्यादती के बाद एक वार से उसकी नाक काट देते हैं।

शनिवार की रात को रामलीला मे सुर्पनखा नासिका छेदन का दृश्य देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भीड़ से स्टेज चारों तरफ से खचाखच भर गया और कई लोगों को काफी दूर और मुश्किलों से पाठ देखने को मिला। सूर्पनखा का किरदार पिछले 12 वर्षों से श्रुति कोहली निभा रही है।

देर रात तक दर्शकों की भीड़ रामलीला मैदान में जुटी रही।कैलाश जोशी ने कहा कि 32 साल हो गए हैं।रावण का किरदार निभाते हुए और यह दर्शकों का प्यार है।

मेरे इस किरदार को दर्शक पसंद करते हैं।क्योंकि हमारे यहां पूर्ण रूप से क्लासिकल वेज होती है और बच्चों के पीछे इसमें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि बच्चे कहीं पर क्लासिकल सीखे हुए नहीं होते हैं।

इसमें कई राग रागिनी का समावेश होता और जगह की रामलीला से यहां की रामलीला में बहुत होता है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 15 मई 2026

You missed

error: Content is protected !!