हल्द्वानी। एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी में शनिवार को संपन्न हुए छात्रसंघ चुनाव 2025-26 में ABVP के अभिषेक गोस्वामी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

उपाध्यक्ष मनीष चन्द्र निर्वाचित हुए जबकि अन्य पदों पर भी छात्रों ने निर्णायक चुनावी सहभागिता दिखाई।

कुल 3599 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुँचे चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अभिषेक गोस्वामी ने 1738 मत हासिल कर कमल बोरा और मोहम्मद अरशद को पराजित किया।

उपाध्यक्ष पद पर मनीष चन्द्र 2486 मत लेकर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष के रूप में यशवर्धन चिलवाल विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में रक्षित बिष्ट निर्वाचित हुए छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ज्योति दानू निर्विरोध चुनी गईं, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर गौरव तिवारी और मनोज सिंह बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय खत्री एवं प्राचार्य डॉ. एन. एस. बनकोटी ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्र हित और कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

हल्द्वानी : एम.बी.पी.जी. कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2025-26: अभिषेक गोस्वामी बने अध्यक्ष

इस चुनाव ने कॉलेज में युवाओं की सक्रिय राजनीतिक सहभागिता और लोकतांत्रिक मूल्यांकन की मजबूती को उजागर किया, जिससे छात्रों में जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.