ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ बृहद अभियान चलाया जा रहा है।

     अभियान के दौरान जनपद पुलिस द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए उनके वाहन सीज किए गए।

       इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 245 लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 23 वाहन सीज एवं ₹74,000 का जुर्माना जमा किया गया।

नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

नशे की हालत में वाहन न चलाएं और स्वयं की तथा दूसरों की जान को जोखिम में न डालें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय शातिर चोर, चोरी की बाइक-मोबाइल के साथ अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

You missed

error: Content is protected !!