भारतीय डाक विभाग द्वारा कुमाऊँ विश्वविद्यालय पर आधारित एक विशेष स्मारक डाक लिफ़ाफ़ा जारी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए आज का दिन गर्व और हर्ष का रहा जब भारतीय डाक विभाग, भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक योगदान को सम्मानित करते हुए कुमाऊँ विश्वविद्यालय पर आधारित एक विशेष स्मारक डाक लिफ़ाफ़ा जारी किया गया।

नैनीताल : कुमाऊँ विश्वविद्यालय पर डाक विभाग द्वारा स्मारक लिफ़ाफ़ा जारी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय  अजय टम्टा, राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा पर्यटन, भारत सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माननीय विधायक नैनीताल  सरिता आर्या, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उत्तराखंड  शशी शालिनी, निदेशक इंडिया पोस्ट अनसूया प्रसाद, तथा एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नाज़ा विशिष्ट अतिथि द्वरा विशेष स्मारक डाक लिफ़ाफ़ा जारी किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में माननीय  अजय टम्टा, राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा पर्यटन, भारत सरकार ने कहा कि यह स्मारक लिफ़ाफ़ा कुमाऊँ विश्वविद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और समाज के प्रति उसकी सतत सेवाओं का प्रतीक है।

यह अवसर विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और कुमाऊँ विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और उसकी निरंतर प्रगति का प्रमाण है।

विश्वविद्यालय से कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत प्रो. नीता बोरा शर्मा, निदेशक, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट, प्रो. रीतेश साह, कुलसचिव, डॉ. एम.एस. मंदरवाल, वित्त नियंत्रक  कमलेश भंडारी आदि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय डाक विभाग के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  शोधार्थियों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी जरूरी, शोध और आर्थिक उन्नति को मिलता है बढ़ावा: प्रो. ललित तिवारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.