नैनीताल में एनडीआरफ एसडीआरएफ व दमकल विभाग के जवानों ने रोपवे से रैस्क्यू का संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास किया।

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। एन.डी.आर.एफ.की 15वीं बटालियन ने रोपवे से रैस्क्यू का संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास किया। अभ्यास में जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ.के साथ एस.डी.आर.एफ., फायर, पुलिस और मैडिकल की टीमो ने हिस्सा लिया।

   आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF)की पहल पर रोपवे में संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास चलाया गया। एन.डी.आर.एफ.के डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकाल् और आपदा जैसे हालातों में जनता को जागरूक करने के साथ रोपवे के बाधित होने की स्थिति में ट्रॉली में फंसे यात्रियों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल से आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया समय(Quick Response Time) कैसे बढ़ाए, उस पर ध्यान दिया गया। कहा कि ऐसे अभ्यास से कमियों को दूर कर बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है। मॉक ड्रिल में रस्सी, पुली, डायनामिक स्ट्रेटिक रोप, हेलमेट, बॉडी हारनेश आदि उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

इस दौरान एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट, अमृतलाल मीणा, चंद्रशेखर, डॉक्टर अनिरुद्ध गंगोला नर्सिंग, नरेश आर्य विधुत विभाग अधिकारी प्रियंक पांडे, एसडीआरएफ के मनीष भागुनी भावना बिष्ट दमकल विभाग के हरनाम सिंह राणा ,नीरज कुमार ,आनंद गिरी ,किशोर कुमार और किशोर फर्त्याल आपदा प्रबंधन नवीन चंद्र मास्टर ट्रेनर आदि मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी नगर निगम में डीपीसी चुनाव पर विवाद, पार्षदों ने उठाए अनियमितताओं पर सवाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.