नैनीताल। नैनीताल के समीपर्वी क्षेत्र ग्राम पंचायत घुघू सिगड़ी में अनुसूचित बाहुल्य योजना के तहत कृषि विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों को निशुल्क में पांच सौ लीटर के टैंक व बीजों का वितरण किया गया।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत घुग्घू सिगड़ी में ग्राम प्रधान विक्रम कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्यअतिथि विधायक सरिता आर्या रही।

कार्यक्रम में कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने ग्रामीणों को बढ़ावा देने और कृषि के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से 500 लीटर के 61 टैंक और मटर, मूली, शलजम, बीन, पहाड़ी पालक, मेथी, सरसों, लाई, धनिया आदि बीज वितरित किए गए।

ग्राम प्रधान ने विक्रम ने ग्रामीणों से कृषि विभाग की इस योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस दौरान न्याय पंचायत डोला की प्रभारी अदिति बधानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह अधिकारी, पूर्व प्रधान नवीन चंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार, धर्मेन्द्र, धर्मा सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अधिवक्ता के परिवार को धमकी देने का आरोप, घर में आग लगाने और बेटे की शादी नहीं होने देने की बात; FIR दर्ज कराने की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.