ब्रेकिंग न्यूज़

आज का दिन सोमवार है जो भगवान शिव की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आज देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दीयों की रोशनी और मिठाईयों के मिठास के साथ यह त्योहार समृद्धि बढ़ाता है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष

उच्च अधिकारी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं। व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे। घर में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन काफी सुखद है। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे।

करियर के क्षेत्र में सफल रहेंगे। दिन लकी रहेगा।

वृषभ

मौसम के कारण एलर्जी हो सकती है। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। भूमि-सम्पत्ति को लेकर निर्णय न लें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। अपने व्यवहार को निखारने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर किसी करीबी से भेंट होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन

पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। दिन ठीक रहेगा। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठायेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। विदेश में जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो कामयाबी मिल सकती है।

कर्क

कुछ परेशानी होगी। तनाव से दूर रखें। छात्रों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ेगा। गृह उद्योगों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे। कारोबार को लेकर धन संबंधी चिंता हो सकती है।

सिंह

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा।परिवार में आपके विचारों के अनुसार माहौल रहेगा। बड़े भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। लव लाइफ काफी आनन्द दायक रहेगी। आप धन का निवेश कर सकते हैं।

कन्या

वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल अवश्य करें।मन में नये कारोबार को लेकर उत्साह रहेगा। व्यवहार में संयम अवश्य रखें। शेयर मार्केट में किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करेंगे। धैर्य रखना होगा।

तुला

प्रेमियों के लिए उत्तम समय है। विवादित मुद्दे हल हो सकते हैं।माता-पिता आपका उत्साहवर्धन करेंगे। मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से गर्व की अनुभूति होगी। आपके सिद्धान्तों की सराहना होगी।

वृश्चिक

धन के मामले में लकी रहेंगे। जोड़ों में दर्द की शिकायत रहेगी। अनुमान से अधिक काम करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो गलत सलाह देते हैं। राजनीति वाले मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। आहार में शुद्धता रखें। सोचे हुए काम पूरे कर सकेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

धनु

यात्रा के योग बन रहे हैं। पैतृक व्यवसाय में विस्तार करेंगे। विद्यार्थियों के दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना चाहिये। समाज में प्रसिद्धि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

मकर

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। दिन का भरपूर आनन्द लेंगे।भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी और परिजनों की सलाह काफी अनुकूल रहने वाली है। रिश्तेदार के साथ आप गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे।

कुंभ

प्रसन्नता के पलों का आनन्द उठायेंगे।आज यात्रा करेंगे। कार्यक्षेत्र के सहकर्मी आपकी प्रशन्सा करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। आपकी सलाह से किसी को लाभ होगा। पारिवारिक विवाद दूर होंगे।

मीन

परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करें। महिलाओं को गृहकार्यों में कुछ बोरियत सी महसूस होगी।

पुरानी बातों के कारण तनाव हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। सामाजिक सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें :  चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को पिलाई फीकी चाय
error: Content is protected !!