रामनगर क्षेत्र में शनिवार रात को पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 157000 की नगदी बरामद करने के साथ ही मौके पर ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं इस पर्व पर अवैध रूप से चल रहे जुओं के ठिकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश आला अधिकारियों द्वारा रामनगर कोतवाली पुलिस को दिए गए थे जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।

शनिवार की देर रात कोतवाल सुशील कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ रामनगर क्षेत्र के आसपास के इलाकों में जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत 29 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 157000 की नगदी बरामद करने के साथ ही मौके पर ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा के तहत अभियोग दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी से इस पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि जुए के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व में अराजकता करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.