दीपावली के त्योहार की खुशियों के बीच, सोमवार सुबह चंडीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की चाकू से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया है।

मृतका की पहचान सेक्टर 40 की निवासी सुशीला नेगी (39) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली थीं. सेक्टर 40 में अपने बेटे के साथ रह रही थीं।उत्तराखंड निवासी युवक ने दिवाली की सुबह मां का गला काटा

पड़ोसियों ने सुनी चीखें, छत से होकर पहुंचे घर

यह घटना सोमवार सुबह (दीपावली के दिन) की है. पड़ोसियों ने घर के अंदर से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी. जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो गेट अंदर से बंद था और किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद, कुछ पड़ोसी छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए. अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

सुशीला नेगी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था. इस दौरान, हत्या का आरोपी बेटा घर से फरार हो चुका था‌।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SSP मंजुनाथ टीसी की सराहनीय पहल, जागरूकता में नया ट्विस्ट! रामलीला मैदान में सेल्फी पॉइंट, लोकल टीवी पर साइबर सुरक्षा की छोटी-छोटी क्लिप; जन-जन तक पहुंच रहा ठगी से बचाव का संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.