उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में आज दीपाेत्सव का आयोजन होगा। दिवाली को लेकर धामों में विशेष सजावट और तैयारियां की गई हैं। दीपाेत्सव के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम काे 12-12 क्विंटल फूलाें से सजाया गया है।

दाेनाें धाम में बदरी-केदार मंदिर समिति, तीर्थपुराेहित और डिमरी धार्मिक पंचायत के लाेग संयुक्त रूप से दीपाेत्सव का आयाेजन कर रहे हैं।

इस माैके पर मंदिर परिसर में चाराें तरफ दीप जलाए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट भैैयादूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंंद किए जाएंगे। उससे पहले धाम को दीपोत्सव के लिए सजाया गया है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दीपाेत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दाेनाें धाम में तीर्थ पुरोहित और हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा।

उन्हाेंने बताया कि दाेनाें धाम में चार दिवसीय दीपोत्सव 20 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। बताया कि मंदिर परिसर एवं मार्गों को दीपों से सजाया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राजीव नगर बिंदुखत्ता में रामलीला के तृतीय दिवस का शुभारंभ, सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया दीप प्रज्वलित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.