रामनगर। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के रानीखेत रोड का है, जहां देर रात एक व्यक्ति सड़क किनारे बेहोश हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

दूसरी घटना ग्राम पूछड़ी क्षेत्र की है। यहां गौशाला के पास एक बगीचे में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष मानी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह घुमंतु था और पिछले डेढ़ साल से क्षेत्र में भीख मांगते देखा जा रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। दोनों मामलों में शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.