सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 5 अभियुक्त गिरफ्तार — ₹16,500 नगद व ताश के पत्ते बरामद, 2 अभियुक्त फरार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल में नशा तस्करी व जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

  प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी  अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नौदा चौराहा, कोटाबाग क्षेत्र में दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 5 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 अभियुक्त मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1️⃣ किशन बिष्ट पुत्र चनर सिंह, निवासी ग्राम नाथुनगर, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल, 

2️⃣ अमर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम आवलाकोट, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल

3️⃣ भारत चन्द्र पुत्र जगदीश चन्द्र, निवासी ग्राम गिन्तीगाँव, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल

4️⃣ गौरव सिंह नगरकोटी पुत्र शिवराज सिंह नगरकोटी, निवासी ग्राम हरिपुर रूपसिंह, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल, 

5️⃣ भारत पुत्र बच्चीराम, निवासी ग्राम गिन्तीगाँव, कोटाबाग, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल, 

    फरार अभियुक्तों दीपू नेगीपुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी, निवासी नौदा, कोटाबाग

एवं पप्पू रजवार पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी नाथुपुर, कोटाबाग 2-3 अन्य की तलाश जारी है।

       अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 115/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सीएम धामी ने काशीपुर में संगठनात्मक बैठक में लिया हिस्सा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.