एसएसपी मीणा का नशे के तस्करों पर कड़ा प्रहार, लाखों का गांजा बरामद

रामनगर पुलिस ने 45 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा — स्कॉर्पियो वाहन से बरामद हुआ माल

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल में चल रहे “Mission Drug Free Devbhoomi 2025” के तहत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।

    रामनगर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन स्कार्पियो संख्या UK18 G-7100 से लगभग 45 किलो अवैध गांजा (कीमत ₹11,25,000 लगभग) बरामद किया गया।

प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ढेला पुल मालधनचौड़ के पास चेकिंग में व्यस्त थे, तभी रामनगर की ओर से आती एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से तीन कट्टों में कुल 45 किलो गांजा बरामद हुआ।

    अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी उजाला अस्पताल के सामने, मानपुर थाना काशीपुर, उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली रामनगर पर FIR संख्या–380/25 धारा 8/20/60 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, बोले—जनसेवा और उत्तराखंड के विकास को देंगे प्राथमिकता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.