ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  लालडांट स्थित साकेत कॉलोनी में बटाईदार की झोपड़ी में देर शाम अचानक आग लगने से सिलेंडर फट गया। घटना के समय परिवार दीपावली मनाने अपने गांव गया हुआ था।

जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड और मुखानी थाना पुलिस को दी।

सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

आग की वजह से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में दीपावली का रॉकेट झोपड़ी में गिर गया जिसकी वजह से आग लग थी।

दमकल विभाग ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने और गैस सिलेंडर व बिजली उपकरणों की नियमित सुरक्षा जांच करने की अपील की है

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में कांग्रेस का प्रदर्शन, EVM हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की उठाई मांग
error: Content is protected !!