हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी जिला कमेटी की बैठक नवाबी रोड स्थित एक बैंक्विट हॉल में संपन हुई जिसमें दर्जनों महिलाओ और युवाओं ने सदस्यता ली।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल ने की बैठक में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि हम पहाड़ के अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए संकल्पित है। 

राज्य सरकार लगातार पहाड़ी हितों को कुठाराघात कर रही है जो अब हमारे लिए असहनीय है।

महिला मोर्चा की जिला प्रभारी दीपा पाण्डे ने कहा राज्य स्थापना में महिलाओ की भूमिका अग्रहणी रही है 9 नवंबर को राज्य स्थापना के दिन भव्य कार्यक्रम किया जायेगा।

 “25 वर्षों में उत्तराखंड कहां और क्यों” विषय पर एक कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें समाज के सभी के वर्गों को बैठक में आने की अपील की गई।

बैठक में नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना,जिला युवा नगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष रमा पांडे दीपामिश्रा,बबीता जोशी ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस दौरान कंचन रौतेला,अरुण शाह पवन ज्याला, दीपक गोस्वामी, बसंत बिष्ट, गीता चंद, सरोज बिष्ट, दीपा गनियाल,महेन्द्र सिंह धपोला, दीपा ठकुला, हरेंद्र राणा, भुवनेश्वरी जोशी, ज्योति परिहार, मोहनी देवी, गायत्री गायत्री मेहरा राकेश नेगी रेखा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.