हल्द्वानी।  नगर निगम सभागार में हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट और प्रशासन ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित, सरदार@150 यूनिटी मार्च, की घोषणा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने बताया गया कि यह सिर्फ पदयात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना को जगाने वाला जन-जागरूकता अभियान होगा, जिसे केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की डिजिटल शुरुआत 6 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा की जा चुकी है। देशभर में युवा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और Young Leaders Program जैसी गतिविधियों में बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं।

सभी पंजीकरण MY Bharat पोर्टल के माध्यम से होंगे कार्यक्रम के जिला स्तरीय चरण में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक क्षेत्र में गाँव-गाँव और गली-गली पदयात्राएँ निकाली जाएँगी।

इन यात्राओं में योग शिविर,वाद-विवाद, व्याख्यान और नशामुक्ति जन अभियान आयोजित होंगे। साथ ही मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और स्वच्छता अभियान भी पदयात्रा के रूट पर चलाए जाएंगे।

NCC, NSS और MY Bharat के सदस्य, स्कूल व कॉलेजों के छात्र इसमें भाग लेंगे 26 नवंबर, संविधान दिवस को हर जिले के चयनित पदयात्री सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसद से Statue of Unity केवड़िया तक 152 किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होंगे।

हल्द्वानी मेयर ने कहा की “यह अभियान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में जोड़ने का मजबूत माध्यम बनेगा।

शहर में पूरी तैयारी है और हम इसे जनभागीदारी का बड़ा उत्सव बनाएंगे वही मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने कहा की “स्कूल- कॉलेजों में प्री-इवेंट गतिविधियाँ शुरू की जा रही हैं। हर आयु वर्ग को जोड़कर इस अभियान को सफल बनाना हमारा लक्ष्य है।”

आयोजकों का कहना है कि यह यूनिटी मार्च क्षेत्र में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत करेगा।

मीडिया से अपील की गई है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को अधिकतम लोगों तक पहुँचाएँ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : स्वर्गीय एनडी तिवारी की जयंती पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी से की मुलाकात
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.