ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दुःखद : सीओ रानीखेत का आकस्मिक निधन,पुलिस महकमें में शोक की लहर

अल्मोड़ा/रानीखेत। पुलिस विभाग के लिए अल्मोड़ा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है।

अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा का आज दिनांक- 05.12.2023 को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण असामयिक निधन हो गया है। श्री तिलक राम वर्मा दिनांक 10.02.1998 को पुलिस विभाग में उ0नि0 के पद पर भर्ती हुए थे।

उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी। दिनांक- 26.05.2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके उपरांत दिनांक- 15.08.2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।

रानीखेत सर्किल के सीओ तिलक राम वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर है। वह 10 फरवरी 1998 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गई।  26 मई 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद सीओ सीआईडी हल्द्वानी फिर सीओ रानीखेत के पद पर तैनात रहे।

बताया जाता है की सीओ वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर अपने घर काशीपुर गए थे। 3 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी।

बीती रात अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उनके परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: सड़क पर फैली रेता-बजरी बनी मौत की वजह, युवा होटल कारोबारी की जान गई

You missed

error: Content is protected !!