ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले दो सगे भाइयों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह बलूटी रोड के किनारे जंगल में दो युवकों को बेहोशी की हालत में देखा गया। पास में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई शिवेश मिश्रा (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

छोटे भाई बृजेश मिश्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं।

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और वे मध्य प्रदेश से हल्द्वानी के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों ने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पूरा खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : जिला बार एसोसिएशन नैनीताल का चुनाव कार्यक्रम घोषित, इस तारीख को होगा मतदान
error: Content is protected !!