नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की 41वीं पुण्यतिथि एवं भारत रत्न स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए, पार्टी कार्यालय तल्लीताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने पुण्यतिथि पर लौह महिला स्व. इंदिरा गाँधी को याद करते कहा कि उनके द्वारा हरित क्रांति की सुविधा, निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पूर्वी पाकिस्तान को युद्ध के जरिये अलग कर बांग्लादेश की आजादी, शिमला समझौता,सफल विदेश नीति आदि साहसिक निर्णयों के लिए एवं आज “राष्ट्रीय एकीकरण दिवस” के अवसर पर लौह पुरुष स्व.सरदार वल्लभभाई पटेल को राष्ट्र को एकजुट करने में उनके अमूल्य योगदान के लिए, कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा दोनों महाविभूतियों को याद करेगा ।
इस अवसर पर मोहन कांडपाल, प्रेम शर्मा, दिनेश कर्नाटक, सुभाष कुमार, विरेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्या,ललित सिंह बोरा, पियूष जोशी,श्रीमती सुनीता आर्या,श्रीमती देवकी,गौरव कुमार,कनक साह,राजेंद्र मनराल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक, डिजिटल बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.