हल्द्वानी। काठगोदाम में वादी मुकदमा कृष्ण राम कोहली निवासी दामुवाढूंगा ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी कि दिनांक 9.11.25 की रात्रि में उनके कोहली बार में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके कर्मचारियों के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया। 

तहरीर के आधार पर अथाना काठगोदाम में एफ आई नंबर 146 /25 धारा 109 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

डॉ मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी हल्द्वानी को टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। 

 मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं  नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए प्रकाश में आए।

अभियुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ विप्पू पुत्र रणजीत सिंह बिष्ट निवासी नियर अंबेडकर पार्क कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढ़ूंगा थाना काठगोदाम जिला नैनीताल को आज दिनांक 14.11.25 को मुखबिर की सूचना पर रकसिया नाला दमुवाढ़ूंगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध तमंचे को भी बरामद किया गया।

अभियुक्त को जुर्म धारा 109(1) बीएन एस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है, अन्य संदिग्ध की भी तलाश जारी है।

एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश जिले में किसी भी प्रकार की दबंगई और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कानून के विरुद्ध कृत्य करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! कैंची धाम वीकेंड पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन; पर्यटकों को शटल सेवा से मिलेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.