ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के मल्लीताल अंडा मार्किट के पास विशालकाय पेड़ गिरने से दो गाड़िया हुई क्षतिग्रस्त

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल में आज कई लोग बाल बाल बचे हैं। सुबह अंडा मार्केट के पास विशालकाय पेड़ गिरा है जिसमें पर्यटकों और स्थानीय लोग बाल बाल बचे हैं।

हालांकि इस पेड़ ने 2 गाड़ियों को अपनी चपेट में लिए है जो डैमेज़ हुई हैंराहत की बात ये है कि उस वक्त गाड़ियों में कोई नहीं था और टूरिस्ट वाहनों की आवाजाही भी कम थी।

पेड़ गिरने के बाद सड़क बंद हो गयी जिसके चलते लंबा जाम लग गया.सूचना के बाद फायर ब्रिगेड लोक निर्माण विभाग समेत बिजली विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया।

फिलहाल सड़क को खोल दिया गया है और पार्किंग से पेड़ को हटाया जा रहा है।घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची जिसके बाद दमकल कर्मियों ने पेड़ हटाकर रास्ते को खोला ।

सफेद रंग की टैक्सीयों के ऊपर से पेड़ को हटाने के लिए दमकल के अधिकारी हर नाम सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक कटर से आधे घंटे के अंदर गाड़ियों के ऊपर गिरा पेड़ को हटाया और मार्ग लगे गाड़ियों के जाम को सुचारु किया गया।

दमकल विभाग ने इलेक्ट्रिक कटर की मदद से पेड़ को अलग अलग भागों में काटा और मार्ग को खोला । पेड़ गिरने से विद्युत लाइन केबल की लाइन इंटरनेट तारे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई।

घटनास्थल पर विमला नगरकोटी वन विभाग दरोगा एस, आई, दीपक बिष्ट, दंमकल विभाग अधिकारी हरनाम सिंह आनंद गिरि किशोर कुमार आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : 30वॉ फागोत्सव में तीसरे दिन महिला होलियारो और स्कूली बच्चों ने मचाई धूम
error: Content is protected !!