हल्द्वानी। एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई द्वारा बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लामा चौड़ में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व, शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. बी. एस. बिष्ट, डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, डॉ. कमल रावत, श्री संदीप सक्सेना, श्री तारा दत्त तिवारी एवं श्रीमती हेमा नेगी डा शैफाली कपूर, प्रोफेसर स्वप्ना वर्गीस उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर श्री मोहित सुयाल तथा श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ।

इसके साथ ही अन्य विभागों के शिक्षकगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसमें एन.एस.एस. समन्वयक गोकुलानंद जोशी, प्रिया मेहता, आशी तनुजा सोनिया, लवली सैनी एवं प्रियांशी जोशी की विशेष भूमिका रही।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राधा जोशी द्वारा एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ कॉलेज की एन.एस.एस. टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा बच्चों के हित में ऐसे सामाजिक कार्यों को अत्यंत सराहनीय बताया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में झोलाछापों पर प्रशासन का शिकंजा, सात क्लिनिक और मेडिकल स्टोर जांच के दायरे में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.