हल्द्वानी। दिन पूर्व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा बनभूलपुरा में छापेमारी करने के बाद नकली दस्तावेज बनाने के खुलासा होने पर अब प्रशासन जागा है।

जिलाधिकारी ने पिछले 5 साल में संबंधित सीएससी सेंटर से बने सभी दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में सीएससी सेंटर के भी जांच के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी का कहना है कि यदि सरकारी दस्तावेजों को खुर्द बुद्ध करते हुए कहीं भी प्रमाण पत्र बनाने का मामला आया तो न सिर्फ सीएससी सेंटर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बल्कि जिस अधिकारी की आख्या पर प्रमाण पत्र जारी होंगे उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी और सीएससी सेंटर को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पान मसाले में निकोटीन की जांच शुरू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए चार नमूने

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.