हल्द्वानी।  गौलापार में अगले 24 दिन पावर कट रहने वाला है, यहाँ 24 नवंबर से 20 दिसम्बर तक पावर कट होगा, काठगोदाम से लेकर गौलापार तक करीब 2.5 किमी की बिजली लाइन में इन्सुलेटेड कंडक्टर लगाये जाने का काम किया जाना है।

ऐसा इसलिये किया जा रहा है क्योंकी आंधी तूफान के दौरान टहनी गिरने या अन्य वजहों से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है, काठगोदाम से पावर कट के दौरान गौलापार के लिये बिजली आपूर्ति ट्रांसपोर्ट नगर बिजलीघर से की जायेगी।

 इसके अलावा काठगोदाम से हल्द्वानी शहर के कालाढूंगी चौराहे को जोड़ने वाली 33 KV के डॉग कंडक्टर को पैंथर कंडक्टर में बदला जा रहा है, जिससे 18 से 20 नवंबर तक शहर के अलग-अलग इलाकों में 6 घंटे का पावर कट रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी नगर निगम में डीपीसी चुनाव पर विवाद, पार्षदों ने उठाए अनियमितताओं पर सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.