सदभावना विहार कॉलोनी के निवासी आक्रोशित, उत्तराखण्ड शहरी विकास एजेंसी के खिलाफ फुटा गुस्सा, सडक पर उतर कर किया विरोध 

हल्द्वानी। सदभावना विहार कालोनी पीलीकोठी के लोगों ने पहाडी आर्मी उत्तराखंड जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल जी और नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाड़ी हिंदू के नेतृत्व में सदभावना विहार कालोनी में सैकड़ों लोगों ने कालोनी की रोड का निर्माण ना होने के कारण अपना रोष व्यक्त किया।

उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी की जो फर्म है उसके खिलाफ यहां पर आवाज बुलंद कीl लोगों का कहना है कि पिछले 1 साल से सड़क खोद कर रखी है, सड़कों में जो चैंबर पड़े हैं वह भी गुणवत्ता के हिसाब से नहीं हैं।

आज कालोनी के काफी लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया कि यहां पर जल्द से जल्द पूर्ण होना चाहिएl जो चेंबर का काम सीवर लाइन डालने का काम होना था वह नहीं हो पाया हैl जबकि दिवाली के बाद लगातार काम करने का वादा किया था फर्म नेl 

कॉलोनी के लोगों ने आक्रोश में सड़क का चक्का जाम करने की बात की।

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने लोगों को समझाया और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की बात कहीl फर्म के ठेकेदार को बुलाया गया और कालोनी की समस्याएं उनको बताई गई।

फर्म के ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि कल से कालोनी में कार्य शुरू कर दिया जाएगाl तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में अगर कार्य सुचारू रूप से चालू नहीं हुआ तो लोगों को धरना और आन्दोलन भी करने पड़ेंगेl यदि कालोनी की सड़कों का कार्य नहीं हुआ तो PWD और नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

उपस्थित कॉलोनी वालों में मुकुल वर्मा, अशोक वर्मा, संतोष पांडे, महेश चंद पाठक, जुगल किशोर पांडे, चंद्रशेखर पांडे, सावित्री म्हारा, रामलाल सक्सेना, राहुल बेलवाल, हरिश्चंद्र पांडे, रूपचंद, गोपाल लाल पांडे विनोद रौतेला, हरिश्चंद्र पांडे, रेवती देवी, नारायण सिंह किरोला, आनंद सिंह रावत, किशन सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह, रमेश चंद जोशी केशव जोशी कैलाश चंद, गुरु रानी, तारा पंत, विनोदिनी पंत, गोविंद पंत, प्रदीप पंत, एसके श्रीवास्तव, आलम जोशी, राहुल पनेरु, पी सी बोरा, राजेंद्र सिंह बोरा, मालती देवी, हरगोविंद पांडे, मथुरादास जोशी, कैप्टन मेहरा जी, कैलाश चंद पाठक, लोकेश पंत आदि कॉलोनी वासियों ने इक्का होकर आक्रोशित होकर अपना रोष व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  Breaking news : नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर गूंजे धमाके; चालक ने कूदकर बचाई जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.