नैनीताल। नैनीताल जिले में फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट को लेकर जाँच जारी है, ज़िलें की सभी तहसीलो में SDM का एक्शन लगातार चल रहा है।

प्रमाण पत्रों के अलावा राशन कार्ड भी जाँच के दायरे में लिये जा रहे हैँ, ADM नैनीताल के मुताबिक 48 स्थाई निवास प्रमाण पत्र निरस्त के दायरे में हैँ, 12 स्थाई निवास प्रमाण पत्र री चेक के दायरे में हैँ।

60 स्थाई निवास प्रमाण पत्रों में विसंगति नज़र आ रही है, 900 से अधिक राशन कार्ड ऐसे मिले हैँ जिसमें संबंधित ब्यक्ति गलत राशन बनाकर पात्रों को उनके हक से वंचित कर रहा है।

ऐसे राशन कार्डो को भी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, आधार कार्डो के दुरपयोग, राशन कार्डो के दुरपयोग पर नज़र रखी जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, पहाड़ी आर्मी का ऐलान—18 अक्टूबर से हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.