हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की टीम के द्वारा नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाड़ी हिंदू के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी (नैनीताल ) को एक ज्ञापन देने गयी।

हल्द्वानी नगर ज्ञापन में कहा गया कि हल्द्वानी पटेल चौक पटेल चौक भैरव मंदिर के पास सन 1958 से पीड़ित परिवार दीपा बोरा, विनोद सिंह बिष्ट मोहन सिंह बोरा रह रहे थे और दुकान द्वारा भरण पोषण कर रहे थे।

सन 2019 में आग लगने के कारण खुद को बिल्डिंग का मालिक बताने वालों ने बिल्डिंग के मेंटेनेंस के लिए कहाl बिल्डिंग बनने के बाद पीड़ित पक्ष को दुकान में घुसने नहीं दिया गया।

पीड़ित पक्ष ने बताया है की बिल्डिंग को किसी और को बेचा गया है और उनकी सरकारी रजिस्ट्री की गई है।

पहाडी आर्मी उत्तराखंड यह कहना है कि क्या जिला प्राधिकरण की मिली भगत से सब कुछ हुआ, क्या किसी साजिश के तहत सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया।

सरकार को राजस्व का नुक़सान किया गया। यह गहन जाँच का विषय है। एक पहाड़ी मूल निवासी के गरीब परिवारों का वहां से 65 साल लगभग पुराना कब्जा हटवाया गया।

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर यह चेतावनी दी कि अगर इसमें निष्पक्ष जांच नहीं की गई और पीडितों को न्याय नहीं मिला तो पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड पीड़ित पक्ष के साथ पटेल चौक पर ही आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में पत्नी की वेवफाई में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.