भवाली/ रामगढ़। कार्यक्रम संयोजक डॉ नीमा पंत ने संविधान दिवस की रूपरेखा और इसे मनाने के उद्देश्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

इस अवसर पर , डॉ हरीश चंद्र जोशी ने भारतीय संविधान की विस्तृत व्याख्या , संविधान निर्माण से संबंधित समस्त बारीकियों से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराया। उन्होंने संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान की धाराएं, संविधान के भाग और संविधान से संबंधित समस्त जानकारीया छात्र-छात्राओं को बतायी। डा हरेश राम ने संविधान दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । उन्होंने 11 वे कर्तव्य और शिक्षा के अधिकार पर विस्तृत चर्चा करी । 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी जी ने करी और उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति हम सबको जागरूक रहना चाहिए और संविधान को आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र के प्रति राष्ट्र 

प्रतिको के प्रति हम सबको सदैव सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं के साथ डॉ माया शुक्ला, डॉ निर्मला रावत, सुश्री तनुजा जोशी ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीमा पंत ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  कविंद्र प्रसाद,  हिमांशु बिष्ट ,कु दीप्ति,  कुंदन नाथ, कमलेश  प्रेम भारती उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: वार्ड 51 में देवेंद्रपुरी मंदिर मार्ग का सीसी सड़क पुनर्निर्माण शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.