देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के स्नातक स्तरीय परीक्षा का पर्चा लीक करने के मामले में सीबीआइ ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआइ जांच में सामने आया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन ने परीक्षा के दौरान खालिद की बहन के माध्यम से प्राप्त प्रश्नपत्र के एक हिस्से को हल करने में आरोपित खालिद की सहायता की। साथ ही पेपर के 11 सवालों का जवाब परीक्षा में बैठे खालिद को भेजा।

21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की ओर से स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी खालिद ने हरिद्वार के बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कालेज से पेपर के तीन फोटो आउट किए, जोकि कुछ देर बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) जया बलूनी की अध्यक्षता में एसआइटी का गठन किया।

एसआइटी की ओर से इंटरनेट मीडिया पर आउट हुए फोटो के सोर्स पता करने पर जनपद टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत महिला सुमन के पास प्रश्नों के फोटोग्राफ्स भेजने की जानकारी मिली।

इस पर सुमन को पूछताछ के लिए लाया गया। इस मामले में एसआइटी मुख्य आरोपित खालिद व उसकी बहन साबिया को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पहाड़ी लोकभाषा और बॉलीवुड बीट्स का अनोखा संगम, ‘ब्योली नाचली’ लेकर आईं श्वेता मेहरा और स्वाति भट्ट
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.