हल्द्वानी में सुरक्षा एजेंसी को मिली  बड़ी सफलता

बनभूलपुरा–राजपुरा से दो संदिग्ध गिरफ्तार हल्द्वानी में हाई अलर्ट

 हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शहर के संवेदनशील माने जाने वाले बनभूलपुरा और राजपुरा क्षेत्र से सुरक्षा एजेंसी NIA ने देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किसी बड़े मामले में संभावित संलिप्तता को देखते हुए की गई।

सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार व्यक्तियों का पूर्व में हुई एक महत्वपूर्ण घटना से कनेक्शन होने के संकेत मिले हैं।

इसी आधार पर सुरक्षा एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दोनों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है।

कई इलाकों में सघन चेकिंग अभियान आज भी जारी है, जबकि महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है, और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन समेत छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति, दुष्यंत गौतम बने सिक्किम के राज्यपाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.