हल्द्वानी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा बीती रात हिरासत में लिए गए हल्द्वानी के बनभूलपुरा से एक मौलाना कासिम सहित दूसरे व्यक्ति को विस्तृत पूछताछ के बाद सुपुर्दगी में छोड़ दिया है।
दोनों से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी ली गई थी।
एजेंसी की ओर से पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को नियमानुसार छोड़ा है। इधर, नैनीताल जिले में NIA की जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है।
जिसके तहत सुरक्षा एजेंसियां कई बिंदुओं पर और जानकारी जुटा रही हैं।


