भीमताल। राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उत्तराखंड द्वारा सतत् पोषणीय विकास- सुदृढ़ और समृद्ध भविष्य का आधार, जागरुक बालमन-एक उत्तरादायी समाज की अवधारणा पर आधारित सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में आयोजित किया गया|
जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की जिला समन्वयक श्रीमती रेखा तिवारी के मार्ग निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारम्भ
संस्थान के प्राचार्य श्री सुरेश चन्द्र आर्या के उद्‌बोधन द्वारा हुआ, जनपद के आठ ब्लाक के चौबीस विद्यार्थियों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की गई जो कि विकासखंड की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके थे।
मॉडल, भाषण व क्विज विधाओं में. विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
क्विज प्रतियोगिता में रुद्राक्ष जोशी (रा.गाँ. आवा. अभि.वि.) बेतालघाट प्रथम,

कु भावना (जी० आई० सी० धानाचूली) द्वितीय

तथा दिव्यांशु पलड़िया (रा० इ० का० बानना) तृतीय स्थान पर रहे।

मॉडल प्रतियोगिता में आशना मुंज्याल (रा. गॉ० नवो० वि० स्यात, कोटाबाग प्रथम,
कु० लतिका (रा० बा० इ० का० खुर्पाताल) द्वितीय

तथा कु. प्रीति (रा. क. उ० मा० वि० बमोरी) तृतीय रहे।

भाषण प्रतियोगिता में याशिका जोशी (रा०गा० आवा० अभि० वि० बेतालघाट) प्रथम

कु अंजलि (रा० उ० प्रा०वि० सूर्यागाँव द्वितीय

तथा कु० रश्मि (जी० आई०सी०धानाचूली) तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिताओं के निर्णायकों की भूमिका में श्री पी एस बुंगला,  राजेश जोशी तथा श्री ज्योतिर्मय मिश्रा रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में  निधि रौतेला,  गोपाल गुणवन्त तथा  मन्नू ढौंडियाल का भी सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नयागांव बीडीसी सीट पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 65% मतदाताओं ने किया मतदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.