हल्द्वानी। रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में दो दिसंबर यानी कल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

मामले की संवेदनशीलता और कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने तैयारियों को परखा, पुलिस ने खुफिया तंत्र भी सक्रिय कर दिया है।

रेलवे के अनुसार रेलवे ट्रैक बनभूलपुरा में किनारे उसकी जमीन पर हजारों मकान बन गए हैं।

कई साल पहले रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन मामला उच्चतम न्यायालय में चला गया था, बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण के मामले में सर्वोच्च न्यायालय दो दिसंबर को फैसला सुना सकता है।

रेलवे ने अपने क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुनवाई वाले दिन क्षेत्र में आरपीएफ का कड़ा पहरा रहेगा।

रेलवे की ओर से कहा गया है कि हल्द्वानी में बनभूलपुरा से लगी रेलवे की 29 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिनमें करीब 4365 अतिक्रमणकारी हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में झोलाछापों पर प्रशासन का शिकंजा, सात क्लिनिक और मेडिकल स्टोर जांच के दायरे में
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.