नैनीताल के भवाली में भाजपा कार्यकर्ता हेमचंद्र आर्य का जन मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया 

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  हेम आर्य  द्वारा जन मिलन कार्यक्रम के तहत लोहाली,तुरखीना,चमड़िया क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया,

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा लोहाली सिचाई पम्प योजना के शेष कार्य को पूर्ण करने की मांग उठाई,,

हेम आर्य  द्वारा आश्वासन दिया गया की जनता की इस समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, इस दौरान हेम आर्य  ने लोहाली के प्रमुख व्यवसायी  कुंवर सिंह बिष्ट  के सुपुत्र के विवाह समारोह में पहुंचकर शुभकामनाए और बधाई प्रदान की,

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने किया, इस दौरान पंडित उमेश कांडपाल,गौरव सिंह जलाल, देवेन्द्र सिंह बिष्ट,हयात सिंह महरा,पूरन सिंह बिष्ट, गोथन सिंह बिष्ट,गोपाल सिंह बिष्ट,कुबेर सिंह बिष्ट, ईश्वर सिंह बिष्ट,तारा सिंह बिष्ट,धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह बिष्ट, मनोज सिंह अधिकारी, राम सिंह बिष्ट,हेमन्त सिंह बिष्ट, सहित दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.