कालाढूंगी। थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौला में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों में से एक व्यक्ति झाडयिों के पास रूका तो उसे अंदर एक टांग दिखाई दी।

पास जाकर देखने पर युवक का शव पड़ा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शव की पहचान रमेश (42) पुत्र मोहन राम, निवासी धमौला के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक रमेश करीब एक सप्ताह पहले अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

शव उनके घर से मात्र करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर झाड़‌यिों में मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव देखने से यह कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है और संभवतः मृत्यु पांच से छह दिन पहले हुई होगी।

मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

ग्रामीणों में एक सप्ताह से लापता व्यक्ति का शव अचानक झाड़‌यिों में मिलने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार हुआ ‘नाट्यकम-2026’, मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.