सुंदर बच्चियों से चिढ़… 2 साल में 3 हत्याएं अपने बेटे को भी मार डाला ताकि शक न हो
पानीपत। इसराना थाना क्षेत्र के गांव नौल्था में माता-पिता के साथ शादी समारोह में आई 6 साल की बच्ची विधि की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
पुलिस ने सोनीपत के गांव भावड़ की रहने वाली रिश्ते में चाची पूनम (32) को गिरफ्तार किया है। वह विधि के पिता संदीप के ताऊ के बेटे नवीन की पत्नी है।
पॉलिटिकल साइंस से एमए पास पूनम साइको किलर है। वह इससे पहले अपने 3 साल के बेटे शुभम, भांजी इशिका (11), और भतीजी जिया (10) को भी पानी में डुबोकर मार चुकी है। पुलिस को पूनम ने बताया कि उसे अपने से सुंदर बच्चियों से चिढ़ होती है, इसलिए उन्हें मार देती थी।
पहले की हत्याओं में इत्तेफाकिया घटना मानकर बिना कार्रवाई कराए बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब विधि की हत्या में पूछताछ पर सब कबूल लिया।
पूनम कम बातवीत करती थी। बच्चियों की हत्या करने के बाद खुश होती थी।
दूल्हे को गाड़ी में बैठाते वक्त घर में रहने और बेटे की मौत की बात पता चलने पर शक हुआ
बच्ची विधि के दादा पाल सिंह सोनीपत के भावड़ के हैं। वे अभी परिवार के साथ सोनीपत की वेस्ट रामनगर कॉलोनी में रहते हैं।
वे अपनी पत्नी के मौसेरे भाई सतपाल के बेटे-बेटी की शादी में नौल्था में परिवार के साथ आए थे। 1 दिसंबर की दोपहर पाल सिंह व उनका बेटा संदीप बारात में चले गए।
तभी पोती विधि लापता हो गई। वह घर में पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम में पानी के टब में औंधे मुंह गिरी मिली। बच्ची के पैर जमीन पर लगे थे। स्टोर रूम की बाहर से कुंडी बंद थी। इससे हत्या की आशंका हुई।
पुलिस ने दूल्हे को गाड़ी में बैठाकर बारात रवाना करने के दौरान घर पर रहने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी ली। उन महिलाओं से एक-एक कर पूछताछ की। परिजनों ने पूनम के बेटे व परिवार में अन्य बच्चों की भी पानी में डूबने से मौत के बारे में बताया तो पूनम पर पुलिस का शक गहरा गया।
सख्ती से पूछा तो सच्चाई उगल दी। मासूमों की हत्या करते वक्त तो उसके हाथ नहीं कांपे, पर पुलिस की पकड़ में आने पर कांपती नजर आई।
पहले 3 बच्चों को मार चुकी थी, पर चालाकी व परिवार में शक न होने से बचती रही
1 दिसंबर, 2025: बच्ची से टब अंदर कराया, फिर उसी में डुबोया
30 नवंबर को सतपाल की बेटी की शादी हो गई। 1 दिसंबर को दोपहर बाद बेटे अमन की बारात रवाना हुई। इस दौरान सभी मेहमान घर से बाहर थे। तभी पूनम को विधि (6) घर में सीढ़ियों से ऊपर चढ़ते दिखी।
वह उसके पीछे छत पर पहुंच गई। स्टोर रूम के बाहर रखा पानी से भरा प्लास्टिक टब अंदर कराया। उसी टब में विधि को गर्दन पकड़कर डुबो दिया।
पूनम अपने मायके सिवाह आई थी। 18 अगस्त की रात में ताऊ के बेटे दीपक के घर सो गई। उसकी 10 साल की बेटी जिया को गहरी नींद में उठाकर अपने पशुबाड़े में ले गई। वहां पानी की होद में डुबोकर मार दिया।
खूबसूरत बच्चों को मारने की इच्छा होती है, 4 बच्चों कि हत्या के मामले में आरोपी महिला का कबूलनामा
4 हत्याओं की कहानी…
- इन चार बच्चों की हत्या की: SP भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोनीपत के भावड़ गांव निवासी नवीन की पत्नी पूनम बच्चों की हत्या कर रही थी। साल 2023 में आरोपी महिला ने अपनी ननद की बेटी और खुद के बेटे की हत्या की थी। अगस्त 2025 में महिला ने सिवाह गांव में भी एक बच्ची को मौत के घाट उतारा था।
- भांजी की हत्या के साथ बेटे को भी मारा: महिला ने सबसे पहले अपनी भांजी की हत्या की थी। जिस वक्त महिला ने उसे टब में डुबोया था, उस वक्त महिला का बेटा भी उसके साथ खेल रहा था। जिसने पानी में डुबोते हुए देख लिया था। इसलिए महिला ने अपने बेटे को भी उसी वक्त पानी में डुबो कर मार दिया था।
- दो हत्याओं की ये बनाई कहानी: बाद में कहानी बनाई थी कि दोनों बच्चे एक साथ खेल रहे थे। अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में वे पानी तक पहुंच गए। जहां दोनों ही पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। महिला के खुद के बेटे की भी मौत होने के चलते किसी को उसकी कहानी पर शक नहीं हुआ था।
- रिटायर्ड SI दादा ने जताया था शक: नौल्था गांव में पानी के टब में डूबने से हुई बच्ची विधि (6) की मौत हुई थी। बच्ची के दादा सेवानिवृत SI पाल सिंह ने पानी में डुबोकर बच्ची की हत्या करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मृतक बच्ची के दादा की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था।
चौथी हत्या में पकड़ी गई साइको किलर…
भावड़ गांव निवासी पाल सिंह 1 दिसंबर को रिश्तेदार सतपाल के बेटे अमन की शादी में गया था। साथ में पत्नी ओमवती, बेटा संदीप, बहू और 6 साल की पोती विधि थी। वह और बेटा संदीप बारात में चले गए। कुछ ही देर बाद फोन पर सूचना मिली कि विधि गायब हो गई है और वह मिल नहीं रही।
पूरा परिवार बच्ची की तलाश में जुट गया। शादी वाले घर में पहली मंजिल पर स्टोर रूम में विधि की बॉडी मिली। पानी के टब में विधि का सिर डूबा हुआ था और उसके पांव जमीन थे।
बच्ची के दादा पाल सिंह ने आरोप लगाए थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पानी में डुबोकर बच्ची की हत्या की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी महिला नवीन की पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला मृतक बच्ची की रिश्ते में चाची है।



