लालकुआं। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें मुख्यतः निम्नवत प्रस्ताव पारित किये गये ।
सिटी फोरेस्ट पार्क हेतु धनराशि स्वीकृत, अम्बेडकर पार्क एवं निकाय के अन्य भवनों की छत पर सोलर प्लांट स्थापित, हाट बाजार के समीप सार्वजनिक शौचालय के प्रथम तल पर रैन बसैरा निर्माण कार्य का प्रस्ताव पारित किया गया एवं विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु एस०डी०ओ० लालकुंओं को बैठक में बुलाकर दिशा-निर्देश दिये गये।
निकाय के विभिन्न भवनों पर जीर्ण-शीर्ण व प्रशासन द्वारा अधिग्रहित सम्पत्ति पर आरोपित भवनकर को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
शहर के सौन्दर्यकरण हेतु यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर स्थापित विद्युत पोलों पर तिरंगा एल०ई०डी० लाईट व ऑवर ब्रिज पर हैगिंग गार्डन बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
साथ ही यह भी सर्व सम्मति से पारित किया गया कि लालकुंऑ बाजार को व्यवस्थित किये जाने हेतु व्यापार मण्डल एवं प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार की जाये।
बोर्ड बैठक में सदस्यगण नेहा आर्या, शबनम, सुरेश साह, भुवन पाण्डे एवं अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।














