➡️ जांबाज ऑफिसर के साथ साथ संवेदनशील भी है एसएसपी मंजूनाथ टीसी

➡️ घायल जवान के हाल चाल जानने पहुंचे अस्पताल

➡️ रात्रि से ही स्वास्थ्य की लगातार ले रहे है अपडेट

➡️ ऑपरेशन के दौरान भी ऑपरेशन थिएटर में रहे मौजूद

हल्द्वानी। ओखलाकांडा ब्लॉक के खन्सयू क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम और चरस तस्करी की सूचना पर गई एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

इस हमले में एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और टीम के एक मुखबिर घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया की देर रात सर्जरी की गई, जो सफल रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। वहीं एसटीएफ के सहयोगी की स्थिति भी स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी बीते रात अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि सिपाही की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, और दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि घटना के बाद से ही एसटीएफ और नैनीताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है।

ओखलकांडा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, और फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाइल्ड लाइफ क्राइम और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : साह-चौधरी समाज एवं वृंदावन स्कूल द्वारा 24 अक्टूबर को आयोजित होगी एपण प्रतियोगिता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.