ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

भूठ गांव में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,एलपीजी का रिसाव होने से मौत की आंशका 

देहरादून।  त्यूणी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भूठ गांव में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला सामने आने से हडकंप मचा हुआ है।

तीनों एक कमरे में मृत मिले हैं।

जहां ये लोग मृत मिले हैं, वहां कमरे से एलपीजी का रिसाव पाये जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों लोग त्यूणी के इलाके में मकान बनाने का काम कर रहे थे। राजस्व टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

देहरादून जिले की त्यूणी तहसील के भूठ गांव में राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में तीन राज मिस्त्री मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान डिरनाड गांव निवासी प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप के रूप मे हुई है।

प्रकाश और संजय सगे भाई थे। भूठ गांव में राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में रविवार को डिरनाड गांव निवासी प्रकाश उसका भाई संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप मृत अवस्था में मिले।

बताया जा रहा है कि तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी। तीनों युवक राज मिस्त्री का काम करते थे। काफी दिनों से भूठ गांव में रह कर मकानों के निर्माण और मरम्मत का काम कर रहे थे।

सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम के साथ घटनास्थल ग्राम भूठ गांव पहुंचकर खिड़की दरवाजा खोलकर देखा तो अन्दर तीन व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े थे।

तीनों के मुंह से झाग व लार निकली हुई थी। तीनों के शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया। राजस्व टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

प्रथमदृष्टया मामला गैस के रिसाव के कारण मौत को माना जा रहा है। लेकिन घटना कैसे और क्यों हुई ये जांच का विषय है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद – एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!