नैनीताल। शहर के तल्लीताल बोट स्टेंड में मंगलवार को दो नाव चालकों में जमकर घमासान मचा रहा।

इस दौरान अन्य चालकों के बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद एक चालक ने दूसरे की घूसा मारकर नाक तोड़ दी।

नाक से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

चार्टन लाज निवासी मोहन राम ने बताया कि मंगलवार को वह एक अन्य साथी के साथ तल्लीताल स्थित बोट स्टेंड पर खड़े थे। इस बीच वहां बीते कुछ समय से काम कर रहा अन्य नाव चालक पहुंचा और बेवजह गाली गलौज करने लगा।

उसने विरोध किया तो युवक ने उसे पकड़ चेहरे पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसा दिए। झगड़ा होता देख अन्य नाव चालक भी बीच बचाव को पहुंचे।

इस बीच मोहन राम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। नाव चालकों व स्वजनों ने उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

पीड़ति ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद संबंधित नाव चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक; पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर सीजन की चौथी बर्फबारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.