ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, IMD का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में शुष्क मौसम ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और हल्द्वानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुष्क मौसम के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

पर्वतीय क्षेत्रों से ज्यादा ठंड मैदानी जनपदों में हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

देहरादून में बुधवार को सुबह से ही हल्की धुंध छाई रही। दिन के समय बादल मंडराने लगे और सर्द हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। जिसके कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आई और पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। वहीं, देर शाम देहरादून के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया।

कोहरे की वजह से जहां वाहन चलाना मुश्किल भरा हो गया तो वहीं तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ गई। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण हवाई सेवाओं से लेकर रेल यात्रा भी प्रभावित होने लगी है। कोहरे के कारण देहरादून हवाई अड्डे पर अभी दिक्कत हो रही है।

दृश्यता कम होने के कारण दिल्ली की एक उड़ान को चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया गया, जबकि जयपुर की एक उड़ान रद्द कर दी गई। वहीं, कुछ अन्य उड़ाने देरी से पहुंची।

पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मैदानी जनपदों में पहाड़ों से ज्यादा ठंड पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, देहरादून में शुष्क मौसम के चलते आंशिक बादल भी छा सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भीमताल में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया रक्तदान शिविर, दर्जनो लोगो ने किया रक्तदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.