कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सीएम धामी के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर दर्जनो लोगो ने किया रक्तदान
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, ग्रामीणों ने बिजली-पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भीमताल ब्लॉक के रामलीला मैदान में भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर और बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के साथ आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित क्षेत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं की जानकारी मंत्री को दी।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए।
ग्रामीणों के बीच काटा मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन का केक
कार्यक्रम के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के दूरस्थ गांवों और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही सरकारी योजनाएं
मंत्री कैड़ा ने कहा कि ‘सरकार जनता के द्वार’ की भावना के अनुरूप सरकार और प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित सुविधाएं और जानकारी उपलब्ध कराना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुना जा रहा है और संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।






