ब्रेकिंग न्यूज़
आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थाननैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारी

बरेली-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, कार और ट्रक में टक्कर, 8 लोग जिंदा जले

बरेली में भोजीपुरा हाईवे पर रात करीब 11बजे डंपर और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। डंपर का ड्राइवर तो जान बचाकर भाग गया लेकिन कार में सवार आठ लोग जिंदा जल गए। पुलिस का कहना है कि‌आग पूरी तरह बुझने पर ही शवों की सही संख्या का पता चल पाएगा। नैनीताल हाईवे पर रात 11 बजे बरेली से बहेड़ी की तरफ अर्टिगा कार जा रही थी। हाईवे पर भोजीपुरा के पास गाड़ी अचानक कंट्रोल से बाहरहोकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी तरफ चली गई। दूसरी तरफ सामने से तेज रफ्तार आ रही डंपर से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डंपर और कार में भयानक आग लग गई।

शादी समारोह के लिए बुक की गई थी कार

कार के नंबर से पता चला है कि अर्टिगा गाड़ी बहेड़ी के रामलीला मोहल्ला के रहने वाले सुमित गुप्ता की है। इस कार को नारायण नगला गांव के फुरकान ने बुक किया था। बताया जा रहा है कि कार शादी समारोह के लिए बुक की गई थी।

कार की सीट पर थे कंकाल, पलभर में सब हुआ खाक शादी समारोह से लौटते समय डंफर व अर्टिगा कार में हुई टक्कर से कार आग का गोला बन गई। देखते ही देखते कार के अंदर सवार सभी लोगों की जलकर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया तो कार के अंदर सीटों पर केवल कंकाल ही थे। मौके का नजारा देख यहां पहुंचे अफसरों समेत प्रत्यक्ष दर्शियों की भी आंखें नम हो गईं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.