ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड सरकार ने नए साल से पहले मंगलवार को हुई DPC (डिपार्टमेटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक में 9 IPS अधिकारियों को खुशखबरी देते हुए उनके प्रमोशन को मंजूरी दे दी।

इसके अलावा राज्य सरकार ने उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2001 बैच के IAS अधिकारी आर.मीनाक्षी सुंदरम को पदोन्नत करते हुए 1 जनवरी, 2026 से प्रमुख सचिव (प्रिंसिपल सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त करने की भी जानकारी दी।

सरकार ने इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

IPS अधिकारियों के प्रमोशन के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि 1996 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अभिनव कुमार को डायरेक्टर जनरल के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

वह फिलहाल राज्य में एडिशनल डायरेक्टर जनरल (सुरक्षा और खुफिया) के पद पर तैनात हैं।

इसके अलावा DPC ने आठ अन्य IPS अधिकारियों के प्रमोशन को भी मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात : पहले दी थी जान से मारने की धमकी, फिर कर दी चापड से हत्या
error: Content is protected !!