एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग, BDS, ATS द्वारा चेकिंग, बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान जारी

ऐसे होटल/ रिसॉर्ट /रेस्टोरेंट या क्लब जिनमें बड़े इवेंट आयोजित होने वाले हो की सूचना 31 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक अपने थाना/ चौकी प्रभारी को अवगत कराना होगा जरूरी

सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से मॉल रोड पर की जा रही है गश्त

एल्कोमीटर से ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान, 13 के चालान, 04 गिरफ्तार तथा 05 वाहन सीज

आगामी 31st तथा नव वर्ष के जश्न को शानदार और सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए नैनीताल पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है।

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सेलिब्रेशन के दौरान आने वाले सैलानियों तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है। बल्कि उनके द्वारा स्वयं स्थिति की मॉनिटरिंग कर लगातार निर्देश दिए जा रहे है।

➡️ मॉल रोड पर सैलानियों तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत अमेरिकन सिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त की जा रही है।

➡️ ऐसे होटल/ रिसॉर्ट /रेस्टोरेंट या क्लब जिनमें बड़े इवेंट आयोजित होने वाले हो की सूचना 31 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक अपने थाना/ चौकी प्रभारी को अवगत कराएंगे।

➡️ मुख्य स्थानों में BDS तथा ATS की टीम द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है।

➡️ जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

➡️ सभी प्रभारियों द्वारा फील्ड में उतरकर अपने अपने क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है।

➡️ ड्रोन के माध्यम से भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

➡️ एल्कोमीटर से जांच कर ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए 13 वाहनों के चालान, 5 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही, तथा 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा तथा सहायता हेतु तत्पर है, पुलिस कार्यवाही के दौरान सहयोग करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  शोधार्थियों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी जरूरी, शोध और आर्थिक उन्नति को मिलता है बढ़ावा: प्रो. ललित तिवारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.