ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस की सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं से अपील

नैनीताल। पुलिस द्वारा सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जनपद नैनीताल के कुछ स्थानों में यातायात डाइवर्जन लागू किया गया है।

कुछ लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही है कि पुलिस द्वारा वाहन और व्यक्ति को नैनीताल जाने से रोका जा रहा है, इन अफवाहों का नैनीताल पुलिस खंडन करती है। किसी भी व्यक्ति या वाहन को नहीं रोका जा रहा है।

नैनीताल पुलिस आपका स्वागत करती है और आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि कृपया अपनी यात्रा प्लान करने से पूर्व यातायात डाइवर्जन का भली भांति अध्ययन कर लें और नैनीताल के पर्यटन का लुफ्त उठाएं।

किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी या रूट अपडेट के लिए नैनीताल पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्मो अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 05942–235847/9411112979 पर संपर्क करें।

“डॉ० जगदीश चंद्र एसपी ट्रैफिक जनपद नैनीताल” की विशेष अपील

यह भी पढ़ें :  जनता घबराए नहीं — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दिया भरोसा; ईंधन आपूर्ति सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही, कालाबाजारी करने वालों की होगी गिरफ्तारी
error: Content is protected !!