ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

प्रयागराज। पौष माह की पूर्णिमा का स्नान शनिवार को होगा। पौष पूर्णिमा से ही माघ माह का स्नान शुरू हो जाता है। जिसे माघ स्नान कहा जाता है। इस तिथि में स्नान के साथ दान का भी महत्व है।

पिछले साल इन्हीं दिनों में प्रयागराज में कुंभ हुआ था। पुराणों में प्रयागराज में संगम स्नान को विशेष माना गया है। प्रयागराज में लोग बड़ी संख्या में कल्पवास कर रहे हैं।

पौराणिक मान्यता है कि इन दिनों प्रयागराज में सारे तीरथ वास करने आते हैं। स्नान का क्रम 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पूर्ण होगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि पौष पूर्णिमा तिथि शुक्रवार की शाम 6:54 बजे से शुरू हो गई है, जो शनिवार की शाम 5 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी।

ऐसे में पौष पूर्णिमा का स्नान शनिवार को किया जाएगा। पूर्णिमा तिथि को पूर्ण चंद्रमा के दर्शन होते हैं। पूर्णिमा को सूर्योदय 6:56 बजे और चंद्र उदय शाम को 5:18 बजे पर होगा। मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गज केसरी योग बनेगा। साथ ही धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र की युति होगी।

स्नान-दान और पूजा पाठ के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त को माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5: 08 से 6:02 तक होगा। अभिजित मुहूर्त दिन में 11:50 से 12:32 इस समय स्नानदान का महत्व और बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुन्य और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा और जरूरतमंदों को दान करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

स्नान पर्व 15 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। इसके बाद स्नान की मुख्य तिथियों में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 23 जनवरी को वसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा है। इसके बाद अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को होगा।

तिल और कंबल दान का विशेष महत्व

मान्यता है कि स्नान और दान से शनि, राहु-केतु जैसे ग्रहों के दोष शांत होते हैं। माघ मेले में अन्न, गर्म कपड़े, कंबल, तिल और रजाई गद्दा, चरपाई, का दान सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इनसे पितरों की तृप्ति, धन- धान्य, सुख-समृद्धि मिलती है।

योगी ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पौष पूर्णिमा की प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया।

श्रीगङ्गादेव्यै नमः माघ मेला के शुभारंभ एवं पावन पौष पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु तीर्थराज प्रयाग पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों एवं कल्पवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। मां गंगा, मां यमुना एवं मां सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।

यह भी पढ़ें :  SIR: कालाढूंगी में नोटिसों की सुनवाई तेज, प्रशासन बोला—घबराएं नहीं, समय पर जमा करें अभिलेख

You missed

error: Content is protected !!